• Ajasraa (Sanskrit)

Ajasraa (Sanskrit)

(Journal)
  • pISSN: 2278-3741
  • Frequency: Tri-Annually
  • Categories: Sanskrit
  • Publisher Name: Akhil Bhartiya Sanskrit Parishad




एक परिचय

अखिल भारतीय संस्कृत-परिषद्, लखनऊ की स्थापना प्रख्यात समाजवादी आचार्य नरेन्द्रदेव, उ०प्र० के तत्कालीन मुख्यमन्त्री तथा राजस्थान के राज्यपाल डा० सम्पूर्णानन्द, लखनऊ विश्वविद्यालय तथा वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो० को०अ० सुब्रह्मण्य अय्यर और सत्र तथा जिला न्यायाधीश श्री गोपाल चन्द्र सिंह प्रभृति विद्वानों की प्रेरणा से सन् 1951 ई0 के उत्तरार्द्ध में हजरतगंज लखनऊ में एक किराये के भवन में हुई थी। उसी वर्ष सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्त 1860 अधीन इसका पंजीकरण भी हो गया था।

उत्तर प्रदेश शासन के सौजन्य से वर्ष 2007 में नगर के ही अलीगंज श्रेत्र में 14155 वर्गफीट श्रेत्रफल में 'देववाणीभवनम् नामक एक दो मंजिले भवन का निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ है। अब परिषद् का पुस्तकालय, वाचनालय, हस्तलिखित ग्रन्थागार तथा कार्यालय इस नवनिर्मित भवन में स्थानान्तरित होकर व्यवस्थित हो गया है। इस नव निर्मित भवन के अतिरिक्त लगभग 22000 वर्गफिट क्षेत्रफल का भूभाग देववाणी-परिसर में रिक्त है। इस भूभाग में प्रेक्षागर तथा पार्किंग आदि का निमार्ण कार्य प्रस्तावित है।

परिषद् के उद्देश्य

  1. संस्कृत भाषा और साहित्य का प्रचार करना।
  2. संस्कृत ग्रन्थों का हिन्दी तथा अन्य भाषाओं में अनुवाद करना और उनका प्रकाशन करना।
  3. संस्कृत, पालि और प्राकृत के हस्तलिखित ग्रन्थों का तथा ऐसे प्राकशित ग्रन्थों का, जो अब दुर्लभ या अप्राप्य है, प्रकाशन करना।
  4. संस्कृत, पालि और प्राकृत के हस्तलिखित ग्रन्थों की खोज और संग्रह करना।
  5. संस्कृत के पुस्तकालयों, वाचनालयों, संग्रहालयों की स्थापना करना।
  6. संस्कृत के देशी और विदेशी विद्वानों और संस्थाओं से सम्पर्क स्थापित करना।
  7. संस्कृत भाषा और साहित्य के प्रचार, प्रसार और संरक्षण के लिए अन्य आवश्यक कार्य करना।

Write a review

Note: HTML is not translated!
    Bad           Good